हजारीबाग (बरही) : गैस टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में 3 लोग जिंदा जल गये। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के कई किमी तक का इलाका थर्रा गया। गैस टैंकर में विस्फोट की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में हैं। यह हादसा झारखंड-बिहार की सीमा से सटे हजारीबाग की दनुआ घाटी में हथिया बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात हुआ। खतरे की आशंका और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दोनों ओर 10 किलोमीटर तक के इलाके को सील कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर दोनों ओर वाहनों को रोक दिया है। जबकि टैंकर पर सवार एक व्यक्ति को घायल अवस्था में एंबुलेंस से इलाज के लिए बाराचट्टी बिहार भेज दिया गया है। वहीं टैंकर चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के पास नजदीक के थाना प्रभारी कैंप कर रहे हैं। मौके पर पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य में पुलिस प्रशासन की टीम जुटी थी।
Read More : OMICRON EFFECT: 31 जनवरी तक धारा-144 लागू करने का आदेश जारी
Read More : लैपटॉप और डेस्कटॉप चुराने वाले को खोज निकाली रांची पुलिस, देखें वीडियो
Read More :36 घंटे में तीसरा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर
Read More :स्कार्पियो में लाद कर ले जा रहे थे नशे का सामान, पुलिस झांकी तो दंग रह गई…
Read More :डेढ़ साल बाद खून का बदला खून… देखें वीडियो
Read More :डॉन की हत्या के मोस्ट वांटेड को बीच सड़क पर गोलियों से भूना
Read More :भाई को लाने गया था गुमला, लौटते वक्त मची चीख-पुकार…














