spot_img

पलामू में गैंगस्‍टर अमन साहु के खिलाफ FIR दर्ज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : पलामू में  गैंगस्‍टर अमन साहु के खिलाफ FIR दर्ज। अमन साहू के साथ ही उसके साथी मयंक सिंह सहित चार को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। रेलवे थर्ड लाइन का काम करा रही अशोका कंपनी के कैंप में गुरुवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। कोयलांचल के डॉन के पलामू में इंट्री को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अब अमन साहु गैंग से जुड़े लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

Read More : गुंडा टैक्‍स नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें वीडियो

गुरुवार को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अशोका कंपनी के कैंप फायरिंग ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। फायरिंग में कंपनी के एक कंटेनर ड्राइवर प्रभु कुमार घायल हो गया था। उसे सीने में गोली लगी थी। उसे मेदिनीनगर अस्‍पताल भेजा गया। मौके पर से पुलिस को एक पर्चा मिला था। पर्चा में कुख्‍यात अपराधी अमन साहू के नाम का जिक्र है। अमन साहू गैंग (बारूद) ने इस घटना की जिम्मेवारी लेते हुए पर्चा में लिखा कि गढ़वा रोड से सोननगर तक थर्ड रेल लाइन बिछा रही कंपनी अशोक बिल्डकॉन लिमिटेड के अधिकारियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि बॉस से बिना सेटलमेंट किए काम नहीं करें। गैंग को अनसुना करने का छोटा सा ट्रेलर है कंपनी के लिए। अगर बिना गैंग से मैनेज किए काम किया गया तो अगली बार साइड पर जो दिखेंगे उनकी खोपड़ी खोल दी जाएगी।

Read More : 6 मंजिला फैक्ट्री में लगी आग, 40 की मौत

पुलिस की जांच में पता चला कि कंपनी पर रंगदारी देने के लिए फोन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। रंगदारी के लिए 20 बार से अधिक व्हाट्सअप कॉल किए गए। कई मैसेज भी किए गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्राग विष्णु चौधरी से रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यहां याद दिला दें कि अमन साहू जेल में बंद है और वहीं से अपने गुर्गों के जरिये रांची, जमशेदपुर समेत कोयलांचल इलाके में रंगदारी वसूली करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसका संबंध गैंगस्टर सुजीत सिन्हा समेत कई नक्‍सली संगठन से भी है।

Read More : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

spot_img

Related articles:

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...