Ranchi : राजधानी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जुलाई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पूरे महीने चले विशेष अभियान में 1,20,197 वाहनों का चालान काटा गया। इन पर करीब 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 1,015 मामलों को कार्रवाई के लिए कोर्ट भेजा गया। रांची SSP के निर्देश पर ट्रैफिक SP राकेश सिंह के नेतृत्व में 1 से 31 जुलाई तक शहरभर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो समेत सभी वाहनों की जांच हुई।
सबसे ज्यादा कार्रवाई नो पार्किंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई। जुलाई में 56,032 नो पार्किंग और 51,055 बिना हेलमेट के चालान काटे गये। इसके अलावा 4,471 रेड लाइट जंप, 2,367 ओवरस्पीड, 1,547 नो-एंट्री उल्लंघन और 648 गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले भी सामने आये। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना सीट बेल्ट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वालों पर भी कार्रवाई की।
ट्रैफिक पुलिस ने 984 लापरवाह चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी की है। ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, तय गति सीमा में वाहन चलाने और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। इससे सड़क हादसों पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
इसे भी पढ़ें : एक ही रात में भिड़ी 9 गाड़ियां, देखें डरावनी तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सरकार का मास्टर प्लान… जानें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में जमीन और पारिवारिक विवादों का ऑन द स्पॉट समाधान
इसे भी पढ़ें : मिड-डे-मील में गड़बड़ी पड़ी भारी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज…
इसे भी पढ़ें : राज्यों को ₹1.09 लाख करोड़ की एडवांस किस्त जारी, केंद्र ने खोला खजाना…







