spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लॉकडाउन की अफवाह पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पश्चिम एशिया में भड़कते युद्ध की आंच अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झुलसा रही है। कई देशों में ईंधन की किल्लत ने हालात इतने बिगाड़ दिये हैं कि कहीं लॉकडाउन तो कहीं ब्लैकआउट की नौबत आ गई है। लेकिन इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के आम लोगों के लिये राहत की खबर आई है। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है, ताकि महंगे कच्चे तेल का बोझ सीधे जनता की जेब पर न पड़े। राज्यसभा में वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा का जवाब देते हुये वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा कि युद्ध के कारण भारत में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। ऐसी बातें केवल डर फैलाने वाली अफवाहें हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों और नेताओं से भी अपील की कि जनता में भ्रम फैलाने से बचें। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की है। इसका मकसद तेल कंपनियों को कीमतें बढ़ाने से रोकना है। कई देशों में जहां ईंधन 20 से 50% तक महंगा हो गया है, भारत ने कीमतों को स्थिर रखा है। भारत जहां स्थिति संभालने की कोशिश कर रहा है, वहीं पड़ोसी देशों में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी हुई है। हाई-ऑक्टेन ईंधन 200% तक महंगा हुआ। पेट्रोल करीब 321 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गये। ईंधन बचाने के लिये सिंध प्रांत में स्मार्ट लॉकडाउन लगाये गये। स्कूल दो हफ्ते के लिये बंद हो गये। सरकारी दफ्तरों में 4 दिन का वर्किंग वीक है। कई निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया। वहीं, बांग्लादेश में हालात और भी मुश्किल हैं। राजधानी ढाका में 5-5 घंटे की बिजली कटौती होती। विश्वविद्यालय बंद, पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। डीजल और ऑक्टेन की कमी से कई पेट्रोल पंप बंद है। सरकार ने ईंधन आपूर्ति में 10-15% कटौती भी कर दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में स्थिति नियंत्रित है और सरकार लगातार निगरानी कर रही है। ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।कीमतों को स्थिर रखने के उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों ने जहां करों में कोई राहत नहीं दी, वहीं भारत ने जनता को राहत देने के लिये टैक्स घटाया है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में लाठी चार्ज, क्या बोले DIG कौशल किशोर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...