Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच विवाद भड़क गया। देखते ही देखते बहस पत्थरबाजी में बदल गई और पूरे इलाके में भारी बवाल मच गया। हालात काबू में करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक जुलूस जब कौआखोह शिव चबूतरा के पास पहुंचा, तभी एक पक्ष ने जुलूस को रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हुई, कुछ ही देर में माहौल बिगड़ गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गये। अचानक हुये इस हंगामे से इलाके में भगदड़ मच गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख हल्का लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गये। भीड़ को तितर-बितर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये मौके पर खुद पलामू रेंज के DIG कौशल किशोर एवं SP अमन कुमार पहुंचे और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये अबतक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 18 मोटरसाइकिल जब्त की है। 9 मोबाइल फोन बरामद किये गये। जब्त मोबाइल के जरिये अन्य संदिग्धों की पहचान भी कर रही है।
गढ़वा में ला’ठी चा’र्ज, क्या बोले DIG कौशल किशोर… देखें वीडियो #garhwa #jharkhand #ramnavmi #DIGKaushalKishore pic.twitter.com/6vW0ErqsSV
— KohramLive (@KohramLive) March 27, 2026
इसे भी पढ़ें : प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट








