UP : यूपी के बांदा नरैनी खुरहंड में नरैनी SDM अमित शुक्ला ने ओवरलोड मौरंग से लदे दो ट्रकों को कागज न मिलने पर सीज करवा दिया। ट्रक खुरहंड पुलिस चौकी में खड़े करा दिये गये। खबर है कि रात करीब 11.30 बजे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। इल्जाम है कि उन्होंने पहले SDM को फोन किया, जवाब न मिलने पर लोकेशन ट्रेस कर आमने-सामने हो गये। खबर यह भी है कि बात इतनी बिगड़ गई कि SDM को थप्पड़ मारे गये, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई और ट्रकों की चाबियां मांगने पर चौकी इंचार्ज से तीखी नोकझोंक हुई। SDM के ड्राइवर के बयान पर गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक का इल्जाम है कि “लाठी-डंडों से गाड़ी ठोकी गई, मुझे पटक कर जैक रॉड से मारा गया।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, लेकिन विधायक का नाम नहीं। घटना के बाद SDM अमित शुक्ला मौनी बाबा बन गये हैं, वे न मीडिया से मिले, न बाहर निकले। उनके फोन भी बंद मिले। वहीं, विधायक के हवाले से मीडिया में ये बातें आई है कि ”मैंने 10 बार फोन किया, जवाब नहीं मिला। पुलिस नशे में थी। मैंने कोई अभद्रता नहीं की।” MLA का बयान जो सुर्खी बन गया, “अधिकारी अगर निर्दोषों को मारेंगे तो मार खायेंगे, गाली देंगे तो गाली खायेंगे। गुंडई नहीं चलेगी!” इधर, पुलिस का कहना है कि “SDM की गाड़ी को रोका गया, ड्राइवर पर हमला हुआ। जांच चल रही है।”
MLA और SDM में मा’रधाड़! एक बने मौनी बाबा, दूसरे चीखे…
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







