spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर में भीषण ए’नकाउंटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार देर रात फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर हुआ। सोनारी थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब दो बजे पुलिस और अपहर्ताओं के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब 11 राउंड गोलियां चलीं और इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक कैरव गांधी अपहरण कांड के तीनों कुख्यात आरोपी, गुड्डू सिंह, रमीज रजा और इमरान पुलिस की गिरफ्त में थे। हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस उन्हें मौके पर लाई थी, तभी एक आरोपी ने मौका पाकर जवान से कार्बाइन छीन ली और फायरिंग करते हुये भागने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। नतीजा—तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गये और फरार होने की कोशिश नाकाम रही। सभी को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

सूचना मिलते ही SSP पीयूष पांडेय, सिटी SP और DSP मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस साफ संदेश दे चुकी है कि कानून से खेलने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। जांच जारी है और अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...