Ramgarh : बस और कार के बीच सीधी टक्कर में 5 लोग जिंदा जल गये। दुर्घटना रामगढ़-बोकारो एएनएच-23 मार्ग पर लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के पास घटी। सुबह के करीब 8 बजे यात्री बस और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बस के अगले हिस्से के नीचे घुस गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। जोरदार बारिश के कारण लोग आसपास के लोग यात्रियों की मदद को आगे नहीं आ पाए। बस में सवार यात्री किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को भी सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार महाराजा नामक यात्री बस से दुर्घटना हुई जो रामगढ़ से धनबाद जा रही थी। मरने वाले कार सवार सभी बिहार के बताये जा रहे हैं।
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BIG BREAKING : झारखंड में स्कूलों को खोलने की अनुमति, धार्मिक स्थलों से भी प्रतिबंध हटा
Read More : नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 लाश बरामद
Read More : BREAKING : पहले मारी गोली, फिर काट दिया गला, सनसनी
Read More : वासना की गंदी नाली का कीड़ा निकला शहजाद, सुनें क्या बोले एसपी







