Kohramlive Desk: फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने कहा है कि उसने सेबी से ‘OYO’ की आईपीओ लॉन्चिंग रोकने को कहा है। फेडरेशन के अनुसार, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल टेक फर्म ओयो पर अनुचित व्यावसायिक व्यवहार के लिए लगाए गए हैं। इसके मद्देनजर कंपनी को अपना आईपीओ लॉन्च करने से रोका जाना चाहिए।
OYO ने जो कहा
ओयो (OYO) की ओर से कहा गया है कि फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) सीसीआई के आदेश को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को लिखा गया पत्र एफएचआरएआई की कार्यकारी समिति की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए है। इसे एनसीएलटी की ओर से अमान्य घोषित किया जा चुका है और आतिथ्य उद्योग निकाय की निगरानी के लिए अदालन एजीएम बनाने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस साल अक्टूबर में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ऑनलाइन ट्रैवल फर्म MakeMyTrip, Goibibo, और आतिथ्य सेवा प्रदाता कंपनी OYO पर 392 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था।
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…












