Kohramlive : फेरारी का नाम आते ही आंखों के सामने तेज रफ्तार, गरजता इंजन और लाल रंग की शानदार कार घूमने लगती है। लेकिन अब इस कहानी में बिजली की चमक भी शामिल हो गई है। इटली की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Ferrari की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce ने नीलामी में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे कार प्रेमियों की आंखें खुली रह जायें। Luce के पहले प्रोडक्शन मॉडल ‘Chassis 0’ को Monterey Car Week में RM Sotheby’s की चैरिटी नीलामी में 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 382 करोड़ रुपये में बेचा गया। यह किसी नई कार की नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी कीमत बताई जा रही है। नीलामी से पहले इस खास Ferrari Luce की अनुमानित कीमत 11 लाख डॉलर से अधिक रखी गई थी। लेकिन बोली शुरू होने के बाद कहानी ही बदल गई और कीमत सीधे 40 मिलियन डॉलर तक जा पहुंची। यानी अनुमानित कीमत के मुकाबले करीब 36 गुना से भी ज्यादा। वहीं Luce के सामान्य मॉडल की घोषित शुरुआती कीमत करीब 5.5 लाख यूरो है।
आखिर ‘Chassis 0’ में ऐसा क्या है?
यह कोई साधारण Luce नहीं है। इसे Ferrari के Tailor Made कार्यक्रम के जरिये खास तौर पर तैयार किया गया है। ‘Chassis 0’ Luce कार्यक्रम की पहली प्रोडक्शन चेसिस है और इस पर इसकी विशेष पहचान के लिये अलग प्लेट भी लगाई गई है। इसकी बॉडी पर Madreperla Semi-Gloss पेंट किया गया है। रोशनी के कोण और तीव्रता के हिसाब से इसका रंग हरे से बैंगनी तक बदलता हुआ दिखाई दे सकता है। Ferrari के मुताबिक पेंटिंग की जटिल प्रक्रिया के कारण इसकी फिनिश इसे बेहद अनोखा बनाती है।
Ferrari की पहली पूरी इलेक्ट्रिक छलांग
Luce सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि ताकत के मामले में भी कमाल है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो मिलकर करीब 1,050 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करती हैं। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह करीब 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम गति 310 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा बताई गई है।
डिजाइन में Apple वाला टच
इस Ferrari की खूबसूरती के पीछे एक दिलचस्प नाम भी जुड़ा है। इसके डिजाइन विकास में Sir Jony Ive के स्टूडियो LoveFrom के साथ साझेदारी की गई है। Ive लंबे समय तक Apple के डिजाइन प्रमुख रहे और iPhone सहित कंपनी के कई चर्चित उत्पादों के डिजाइन से जुड़े रहे हैं। यानी Ferrari की रफ्तार और Apple की डिजाइन सोच, दोनों का मेल इस कार को और खास बनाता है। कार के इंटीरियर में Perla Le Mans metallic leather का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ Grigio Corvara रंग के सेकेंडरी एलिमेंट दिये गये हैं। खास व्हील्स, कस्टम ब्रेक कैलिपर्स और ऑप्टिकल-व्हाइट बैकग्राउंड पर Ferrari का लोगो इस कार की खास पहचान को और निखारते हैं। यह सिर्फ रफ्तार की मशीन नहीं है। Luce को चार दरवाजों और पांच सीटों वाले इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर के तौर पर तैयार किया गया है। नीलामी में बिकी Chassis 0 को अंतिम रूप से Maranello, Italy में तैयार किया जाना है और इसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में निर्धारित है।
कौन है 382 करोड़ की Ferrari खरीदने वाला?
नीलामी संस्था ने आधिकारिक तौर पर खरीदार का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों और ऑनलाइन दावों में अमेरिकी एक अरबपति, निवेशक और परोपकारी का नाम सामने आया है। वे Ferrari के पुराने कलेक्टर भी बताये जाते हैं। इससे पहले 2025 में उन्होंने एक कस्टमाइज्ड Ferrari Daytona SP3 के लिये 2.6 करोड़ डॉलर की बोली लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इतनी बड़ी रकम सिर्फ Ferrari की तिजोरी में नहीं जायेगी। यह चैरिटी नीलामी थी और RM Sotheby’s के मुताबिक बिक्री से मिलने वाली पूरी राशि The Ferrari Foundation के जरिये भविष्य की शैक्षणिक पहलों में इस्तेमाल की जायेगी।








