Latehar : खूंखार और इनामी हार्ड कोर नक्सली अगनू गंझू को अरेस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर उन्हें नवाजा जायेगा। करीब 79 संगीन जुर्म में मोस्ट वांटेड सब जोनल कमांडर अगनू गंझू को गिरफ्तार करने में SDPO संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार, बालूमाथ के थानेदार धर्मेंद्र कुमार महतो, SI जमील अंसारी, नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, कुंदन कुमार, सुनील टूटी, चंदन मांझी सहित अन्य कुछ जवानों की भूमिका सराहनीय थी।
भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर रविंद्र गंझू का दाहिना हाथ माने जाने वाले खूंखार अगनू गंझू के बारे में लातेहार के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी। अगनू अपने दस्ते के साथ लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर जंगल में है। उसकी प्लानिंग किसी बड़ी नक्सली हिंसा को अंजाम देने की है। इसके बाद SDPO संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने जंगल में घुसकर 8 लाख के इनामी नक्सली अगनू गंझू को धर-दबोचा। अगनू पर सरकार 5 लाख और NIA 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार अगनू ने संगठन की गतिविधियों और अपने साथियों के बारे में कई दफन राज पुलिस के सामने उगल दिये हैं। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo लाया धमाकेदार फोन, कीमत बस…
इसे भी पढ़ें : AUS vs NZ : 2 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने ठोके 225 रन
इसे भी पढ़ें : गांव-टोला में विकास की लकीर खींचने की बेहतरीन कोशिश… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार, धराये तो खुला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : 4 हजार से ज्यादा युवाओं को CM देंगे ऑफर लेटर… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दबंगई करने वालों का रांची पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो








