Hazaribagh : हजारीबाग में अपराधी इन दिनों बेलगाम हो गये हैं। पिछले चार दिनों में जिले में कई वारदातें हो चुकी हैं। बुधवार को केरेडारी के सीकरी थाना के पतरा पुल के पास तीन बाइक पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोगों को गोलियां लगी है। लहूलुहान व्यक्तियों की पहचान कालेश्वर बेदिया और बैजू बेदिया के रूप में हुई। दोनों उरीमारी थाना क्षेत्र के लुनगा गांव के रहनेवाले हैं। दोनों सूकर पालन का व्यवसाय करते हैं और घटना के वक्त बीजीआर कंपनी से अपशिष्ट भोजन लेकर ऑटो से फार्म लौट रहे थे। घायल बैजू बेदिया ने बताया, “15 दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने 5 लाख रुपये लेवी की मांग की थी और धमकाया था। हमने गंभीरता से नहीं लिया और आज यह हमला हुआ।” घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीकरी थानेदार सुनील कुमार सिंह ने कहा “जांच जारी है। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।” यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले जेवर दुकान में दिनदहाड़े फायरिंग फिर बड़कागांव में सात गाड़ियों को जलाया गया था।
हजारीबाग में बेखौफ अपराधी, 2 को मा’री गो’ली…
Date:

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें
Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे...
झारखंड में पहली बार एक साथ नतमस्तक हो गये 27 उग्रवादी… डिटेल जानें
Ranchi : झारखंड बनने के बाद पहली बार ऐसा...
मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…
UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...
झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में नवाचार, उद्यमिता...
SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…
Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...





