Dumka : बुधवार को जमीन विवाद में बाप-बेटे को मौत के घाट उतार दिया गया। लाठी-डंडे से किया गया वार। सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट कुमार अमन मौके पर पहुंचे और शुरू की छानबीन। पुलिस दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुट गई है। मृतकों की पहचान काशू सोरन (45) और उनके बेटे विनोद सोरेन (16) के रूप में की गई। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के गरडी गांव की है।
Read More :#Dhanbad के अलकडीहा ओपी प्रभारी सस्पेंड, घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल
चचेरे भाइयों के बीच चल रहा था जमीन का विवाद
चचेरे भाइयों के बीच जमीन का विवाद साल 1994 से चला रहा था। कई बार मामला पुलिस तक पहुंचा। पंचायती भी गांव में हुई, लेकिन दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाया। बुधवार को बाप-बेटे गांव पहुंचे थे। चचेरे भाइयों से अपनी जमीन का हिस्सा मांग रहे थे। इसी बीच तीन चचेरे भाइयों ने बाप-बेटे पर वार कर दिया।
Read More :सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गए SDM पर पथराव, ऐसे बचाई जान






