Latehar : एक साथ काल के गाल में समा गये बाप और मासूम बेटा। बस की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों की शिनाख्त दिनेश भुईयां और उसके चार साल के मासूम बेटे शिव भुईयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश अपने बेटे शिव को लेकर अपने ससुराल से घर वापस लौट रहा था। दोनों बाइक से आ रहे थे। दिनेश का ससुराल लातेहार में है। वहीं, उसका घर चंदवा के रखात में है। घर लौटने के दरम्यान सासंग गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बस से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों बाप और मासूम बेटे ने दम तोड़ दिया। दोनों की बॉडी बस के अगले हिस्से में फंस गयी थी।
बीवी और दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
इधर, बस और बाइक की जोरदार टक्कर की आवाज से आसपास के लोग वहां जुट गये। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाप-बेटे की बस में फंसे डेड बॉडी को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बॉडी को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चंदवा थानेदार इंस्पेक्टर मदन कुमार ने बताया कि दिनेश दूसरे राज्य में किसी ईंट भट्टे में काम करता था। चार दिन पहले ही छुट्टी में अपने घर आया था। अपने बीवी, दो बेटों और एक बेटी के साथ ससुराल गया हुआ था। एक बेटे के साथ वापस लौट रहा था। बीवी और दो बच्चे रखात में ही रुक गये थे। लौटने के दरम्यान दोनों बाप-बेटे हादसे का शिकार हो गये। बाप-बेटे की इस दर्दनाक मौत से बीवी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : 5000 फीट ऊपर हवा में 82 लोगों का घुटने लगा दम… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में एक कप चाय की कीमत 70 रुपये, रेलवे ने कही यह बात




