मशहूर लेप्रोस्कोपी सर्जन मुफ्त में करेंगे ऑपरेशन, कब व क्यों… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नर सेवा ही नारायण सेवा है। मुफ्त चिकित्सा शिविर के जरिए जरूरतमंद की सेवा की जा सकती है, वहीं रोगों को काबू में किया जा सकता है। यह पहल सराहनीय और प्रशंसनीय है। यह कहना है झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजेश कुमार का। मौका था शहर के जाने-माने लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अजीत कुमार की माता की पुण्यतिथि पर आयोजित चिकित्सा शिविर का। यह निशुल्क चिकित्सा शिविर रांची के धुर्वा में माँ ललिता लेजर लेप्रोस्कोपी सर्जरी सेंटर में लगाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। डॉ अजीत कुमार ने अंग्रेजी के प्रसिद्ध वाक्या Prevention is better than cure बोल लोगों का जगाने की कोशिश की, वहीं शिविर की शुरूआत की गई।

इस शिविर में 267 मरीजों का शुगर, 65 मरीजों का ECG एवं 240 मरीजों का BP देखा गया। शिविर में आये 17 मरीजों का ऑपरेशन करने के लिये चयन किया गया। इन मरीजों का हाइड्रोशिल, बाबासीर, हर्निया एवं पितृ की थैली में पत्थर का ऑपरेशन होगा। यह ऑपरेशन मुफ्त में होगा। मरीजों का ऑपरेशन मशहूर लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ० अजीत कुमार करेंगे। मौके पर डॉ० धनंजय कार्डियोलॉजी (मेडिका), डॉ० कुणाल कुमार (यूरोलॉजी, दिल्ली गंगाराम हॉस्पिटल), डॉ० रीना (नेत्र विशेषज्ञ, कटहल मोड़ रांची ), डॉ स्वाति चेतन्या (सुयोग हॉस्पिटल बरगायीं) एवं डॉ आशुतोष कुमार (मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डायबिटीज एवं थायराइड क्लिनिक करमटोली) मौजूद थे। समर्थ फार्मा कम्पनी Terrace Pharma,Aristo pharma, Strassenburg pharma की तरफ से मरीजों को मुफ्त में दवाईयां दी गई। अगला मुफ्त शिविर 24 दिसम्बर को डॉ अजीत कुमार के धुर्वा स्थित शर्मा रोड में लगाया जायेगा।


इसे भी पढ़ें :4.50 लाख रुपये खर्च कर पति का करवा दिया खू’न…

इसे भी पढ़ें :51 ASI बनेंगे दारोगा, लिस्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट होगा खत्म, रेलवे की क्या है प्लानिंग… जानें

इसे भी पढ़ें :जैक ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव… जानें

इसे भी पढ़ें :‘तुझमें बेटा पैदा करने का दम नहीं’, ”दूसरी” की फिराक में बेदम दूल्हा…

इसे भी पढ़ें :PM मोदी आज काशी की धरा से पूरे देश को देंगे बड़ी सौगात

इसे भी पढ़ें :नागपुर की सौर कंपनी में ब्ला’स्ट, कितनी चली गई जान… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...