spot_img

अंदर-बाहर करनेवाला फर्जी पुलिस अधिकारी धराया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : छोटे-बड़े अपराधियों को रांची की सीमा से सही सलामत बाहर निकाल देने वाला चेहरा आज बेनकाब हो गया। खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताकर फर्जी आईकार्ड दिखा रूतबा गांठने वाला मेंहदी हसन सलाखों के पीछे चला गया। मेंहदी हसन एक छोटा मोहरा था। असली गुनहगार नियाज अहमद अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। अपराधियों को रांची से बाहर करने में जिस काले रंग की स्‍कॉर्पियो गाड़ी JHO1EK-3170 का इस्‍तेमाल किया जाता था, वह भी जब्‍त कर लिया गया है। फरार नियाज के बारे में पुलिस ने सारी जानकारी जुटा ली है। गिरफ्तार मेहंदी हसन उसका ड्राइवर है। वह रांची के बड़गाईं बस्‍ती बरियातू में रहता है।

वहीं पुलिस अफसर के नाम से बनाये गये फर्जी आईडी कार्ड भी मिले हैं। यह कार्ड विनोद तिर्की के नाम से बना है। आईडी कार्ड में चिपकाया गया फोटो भी काफी धुंधला है। रोज-रोज इस गाड़ी को टोल प्‍लाजा से पास कराने के दौरान जैसा रौब और गुरुर दिखाया जाता था, उसपर टोल प्‍लाजा के कर्मियों को शक हो गया। यह बात रांची के पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा तक पहुंची। उन्‍होंने इसे काफी गंभीरता से लिया। और आगे की कार्रवाई के लिए रूरल एसपी मो. नौशाद आलम को जिम्‍मेवारी सौंपी । इस खतरनाक गिरोह को पकड़ लेने का जिम्‍मा ओरमांझी के थानेदार राजीव कुमार सिंह को दिया गया। थानेदार अपने कुछ सहयोगियों की मदद से आज उक्‍त स्‍कॉर्पियो गाड़ी को ओरमांझी ब्‍लॉक चौक पर पकड़ लिया। ड्राईवर मेहंदी हसन भी पकड़ा गया।

Read More : भीषण गर्मी में बढ़ा जल संकट, कल से इन कॉलोनियों में नहीं आएगा पानी

Read More : सांवली सूरत देख बिदका दूल्हा, क्या कर डाला देखें….

Read More : अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ाया शाहिद, देखें…

Read More : खूंटी से दूसरे राज्यों में जाता है अफीम, देखें

Read More : 3 IPS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये

Read More : SBI ग्राहक ध्यान दें: कल से लागू हो गया यह नया न‍ियम, जान लें वरना…

Read More : कहीं आप गैसलाइटिंग के शिकार तो नहीं हो रहे ? जानिए वर्ना….

Read More : नल-जल योजना की पाइप की कर रहे थे चोरी, 5 को खदेड़कर पकड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...