Ranchi : आर्मी में बहाली करा देने के नाम पर ठगी करने वाले पूर्व फौजी संतोष कुमार सेठी को अरेस्ट कर लिया गया। वह लखनऊ सैन्य खुफिया की सूचना पर भुवनेश्वर सैन्य स्टेशन से पकड़ा गया। वह नंदी गोरा, थाना धराकोट, जिला गंजम का रहनेवाला है। खबर है कि संतोष कुमार सेठी ने शिकायतकर्ता संतोष कुमार स्वैन को आर्मी में भर्ती करा देने का झांसा दिया था। 120 बटालियन में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिये। नियुक्ति पत्र दिला देने का वादा किया, फिर फोन ब्लॉक कर गायब हो गया। इस संबंध में शहीदनगर थाने में 12 अगस्त को केस दर्ज किया गया। यह केस धारा 318(4)/296/351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
सूत्रों ने बताया कि बीते साल 28 नवम्बर को 120 बटालियन कैंपस में शिकायतकर्त्ता को मिलने के लिये बुलाया। उनसे दस्तावेज और 5 हजार रुपये ले लिये। इसके बाद 30 नवम्बर को 2 हजार रुपये और मांगे। नियुक्ति पत्र की बात को टालता रहा, फिर फोन ब्लॉक कर दिया। 12 अगस्त को पीड़ित ने आचार्य विहार में आरोपी को देखा, पैसे मांगे तो गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने जालसाज को अरेस्ट कर लिया।












