Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : झारखंड की लोक आस्था एक बार फिर जीवंत हो उठी… जब बिजाग गांव की मिट्टी ने देखा वो दृश्य, जो सिर्फ श्रद्धा से नहीं, तप से जन्म लेता है। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के बिजाग गांव में मण्डा पूजा का समापन अंगारों की तपिश और झूलन की ऊंचाई से हुआ। भोक्ताओं की आस्था, अंगारों पर नंगे पांव चलती है और फिर बीस फीट ऊंचे झूले से भक्तों पर फूलों और प्रसाद की वर्षा का अद्भुत नजारा दिखा। रात्रि के अंधकार में जब दहकते अंगारे जल रहे थे, तब भोक्ता गण, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे, बिना किसी भय के उन पर नंगे पांव चल रहे थे। ये फुलखुंदी भक्ति की अग्निपरीक्षा थी। हर कदम जैसे महादेव को समर्पित था। इस अलौकिक पल को देखने के लिये दूर-दराज़ के गांवों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह का दृश्य और भी दिव्य था। बीस फीट की ऊंचाई से भोक्ता जब झूले पर झूलते हुये फूल, बालूशाही, लड्डू और प्रसाद नीचे फेंकते हैं, तो उसे लपकने के लिये आंचल फैलाये खड़े रहते हैं भक्तगण। मान्यता है कि “जिसे झूलन का प्रसाद मिले, उसका भाग्य स्वयं महादेव लिखते हैं।” पूरे आयोजन की सफलता के पीछे शिव पूजा मण्डा समिति, बिजाग के अध्यक्ष मनमोहन बेदिया, सचिव सुरेंद्र करमाली, उपाध्यक्ष पप्पू नायक, कोषाध्यक्ष लिलेश्वर बेदिया, उप सचिव बालकिशोर बेदिया, मुख्य संरक्षक रावना बेदिया, राम किशुन बेदिया, मंडा प्रभारी लालमोहन करमाली एवं सदस्य संतोष, प्रकाश, मुकेश, कामेश्वर बेदिया सहित कई समर्पित जनों की सराहनीय भूमिका रही।
अंगारों पर आस्था, झूलन से बरसा प्रसाद… देखें वीडियो#jharkhand #Ranchi #Ormanjhi #tribal #Festival pic.twitter.com/Y8wgG6ysr4
— KohramLive (@KohramLive) April 18, 2025
इसे भी पढ़ें :पार्टी दफ्तर में जोरदार हुआ स्वागत, क्या बोले CM हेमंत… जानें
इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…
इसे भी पढ़ें :पार्टी दफ्तर में जोरदार हुआ स्वागत, क्या बोले CM हेमंत… जानें
इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो








