spot_img

गढ़वा में लगा मेला, ये बोल गये DC…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के झारखंड शिक्षा परियोजना के बैनर तले स्थानीय नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में एकदिवसीय PM SHRI भाषा मेला एवं FLN प्रोग्राम स्टॉक स्टेट होल्डर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा के DC शेखर जमुआर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने DC को सम्मानित किया। इस अवसर पर SDO संजय कुमार, DTO धीरज प्रकाश, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भाषा और सांस्कृतिक समृद्धि पर जोर

DC शेखर जमुआर ने कहा कि PM SHRI School विद्यार्थियों में भाषा एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले से न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास भी विकसित होगा। मेले के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गीत, संगीत, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, PM SHRI Language Festival के उद्देश्य, लाभ एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, फील्ड मैनेजर नीरज कुमार गिरी समेत कई शिक्षा पदाधिकारी शामिल थे। गढ़वा में इस मेले ने शिक्षा और भाषा के क्षेत्र में एक नई जागरूकता और ऊर्जा का संचार किया, जिसे लेकर छात्र-शिक्षक व प्रशासन सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...