Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव की हवा मंगलवार को कुछ अलग थी। गांव के चौपालों से लेकर पंचायत भवन तक केवल चर्चा एक बात की थी, “रोजगार मेला”। यह मेला अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगाया गया, इसने सैकड़ों युवाओं की आंखों में नया उजाला भर दिया। मेले का शुभारंभ थानेदार कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। युवाओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, “मौका हर किसी के दरवाजे पर दस्तक नहीं देता। आप सभी को चाहिये कि इन अवसरों को थाम लें और अपने भविष्य को मजबूत बनायें।”
विकास की तस्वीर
गोंदुलपारा खनन परियोजना प्रमुख पुंडरीक मिश्रा ने ग्रामीणों और रैयतों को विस्तार से बताया कि कैसे आरएनआर पॉलिसी और एलए एंड आरआर एक्ट 2013 उन्हें सीधे लाभ पहुंचायेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही यहां स्कूल, हॉस्पिटल और स्किल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना होगी। इस मेले में 200 से अधिक युवाओं ने अपने सीवी जमा किये। नौकरी के अवसर भी आकर्षक थे, जैसे कंटेनर मोबिलिटी ऑपरेटर, एचएमवी ड्राईवर और सोलर ऑपरेटर। चयनित उम्मीदवारों को सिर्फ वेतन ही नहीं, बल्कि PF, मेडिकल जांच, भोजन, आवास और इंसेंटिव जैसी सुविधायें भी दी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि सीवी ड्रॉप बॉक्स एक सप्ताह तक सक्रिय रहेगा, और विस्थापित एवं परियोजना प्रभावित परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी।
बड़कागांव में उम्मीदों का मेला#hazaribagh #badkagaon #adanigroup #rojgarmela pic.twitter.com/NBY0wZM5Ri
— KohramLive (@KohramLive) September 9, 2025






