spot_img
spot_img
spot_img

Facebook, WhatsApp, Instagram छह घंटे तक रहा ठप, जानें सबसे बड़ा कारण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: Facebook, WhatsApp, Instagram के डाउन होने के बाद ऐसा लग रहा था कि  यूजर्स सांस नहीं ले पा रहे और ऐसा होना लाजिमी भी था क्योंकि यह किसी सोशल मीडिया साइट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा आउटेज था। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सोमवार को करीब 6 घंटे तक ठप रहे जिसके पूरी दुनिया के यूजर्स को परेशान हुई और 1.06 करोड़ यूजर्स ने शिकायत की। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के इस आउटेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं किआउटेज के दौरान फेसबुक के कर्मचारी ऑफिस में एंट्री भी नहीं कर पा रहे थे। सभी एंट्री गेट का एक्सेस खत्म हो गया था, क्योंकि इसका सर्वर भी फेसबुक के सर्वर से ही काम करता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की टेक्नोलॉजी रिपोर्टर Sheera Frenkelने ट्वीट करके कहा है कि फेसबुक, व्हाट्सएपऔर इंस्टाग्राम की सेवाएं बंद होने के दौरान फेसबुक के कर्मचारी अपने ऑफिस में भी घुस नहीं पा रहे थे।

Facebook: सबसे बड़े आउटेज पर क्या कहा?

भले ही दुनियाभर के यूजर्स के लिए फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे एप्स छह घंटे के लिए ठप थे, लेकिन फेसबुक की इंजीनियरिंग टीम ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि उसकी सेवाएं करीब 2.5 घंटे तक बाधित रहीं। फेसबुक ने कहा, ‘पिछले चार सालों में यह सबसे बड़ा आउटेज था और इसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम इस आउटेज के बारे में कुछ तकनीकी जानकारी भी देना चाहते हैं कि आखिर हुआ क्या था और इस आउटेज से हमें क्या सीखने को मिला। दरअसल यह सारी समस्या कॉन्फिग्रेशन वेरिफाई के दौरान शुरू हुई जो कि ऑटोमेटिक तरीके से होता है।’

फेसबुक ने आगे कहा, ‘कॉन्फिग्रेशन के दौरान दो डाटा सेंटर एक दूसरे से कनेक्ट रहते हैं और बेकार कैशे को चेक करके नए के साथ अपडेट किया जाता है। यह प्रक्रिया कैश के साथ तब काम नहीं करती है जब इसे लगातार गलत कमांड मिलते हैं। आज ही हमने एक कॉन्फिग्रेशन को लेकर बदलाव किया था जिसे बैकबोन राउटर ने रिजेक्ट कर दिया और इसी वजह से पूरी दुनिया के यूजर्स को दिक्कत हुई। इसके कारण प्रत्येक एक यूजर को इनवैलिड रिजल्ट मिले। इस वजह से लोगों को लगातार एरर मिल रहा था और डाटा सेंटर तक कमांड नहीं पहुंच पा रहे थे। इस वजह से हमें साइट की पूरी ट्रैफिक को बंद करना पड़ा।’ आपको बता दें कि कॉन्फिग्रेशन दो डाटा सेंटर के बीच के पुल का काम करता है।

Facebook: किसी हैकिंग के कारण तो नहीं हुई आउटेज?

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हैकिंग के कारण फेसबुक की सेवाएं बाधित रहीं, हालांकि फेसबुक ने इससे साफतौर पर इनकार कर दिया है। फेसबुक ने कहा है कि यूजर्स के डाटा के साथ छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में आउटेज के लिए हैकिंग का हवाला देना उचित नहीं है। बता दें कि इससे पहले 2019 में भी फेसबुक में इसी तरह की समस्या आई थी जब फेसबुक 14 घंटे तक ठप था।

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।