kohramlive desk : देश में कोरोना महामारी के कारण सतर्कता को ध्यान में रखकर इंटरनेशनल कामर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक 31 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौतों के तहत चलने वाली उड़ानें जारी रहेंगी।
— DGCA (@DGCAIndia) July 30, 2021
कई देशों के साथ एयर बबल करार
गौरतलब है कि देशभर में पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं। मई 2020 से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत उड़ रही हैं। विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया। कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया।








