Kohramlive : हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गांव नागपुर में मढ़ रोड पर स्थित जैन ग्रुप की टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट हो गया। यह विस्फोट बॉयलर का ढक्कन खोलने से हुआ। इसकी चपेट में आकर 7 मजदूर झुलस गए। तीन की स्थिति गंभीर है। उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से तीनों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। एक मजदूर का शरीर पूरी तरह से झुलस गया है। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोमराज पुत्र मूलचंद, रूप किशोर पुत्र रामप्रसाद और प्रकाश पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। इसके अलावा सुकुम, वीरपाल, अंकुर और प्रीतम भी चपेट में आकर झुलस गए।
नागरिक अस्पताल पहुंचे फैक्टरी के संचालक
घटना की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे बाद फैक्टरी संचालक अमित जाखड़ भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। मामले के मुताबिक झुलसे मजदूर प्रीतम कुमार ने बताया कि गांव नागपुर में मढ़ रोड पर टायर से तेल निकालने की फैक्टरी है। इसमें करीब 12 मजदूर काम करते हैं। बॉयलर का ढक्कन खोलते ही धमाका हुआ और गर्म गैस की चपेट में मजदूर आ गए।
इसे भी पढ़ें : रेलवे में अब बुजुर्गों और खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कंसेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णणव का ऐलान
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला
इसे भी पढ़ें :NTA JEE Main Session 2 Postponed, जानें कब होगी परीक्षा
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…
इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें






