Mumbai : महाराष्ट्र की सियासत का तापमान अब चरम पर है। मुंबई समेत राज्य के 29 नगर निगमों के चुनाव गुरुवार को तमाम गहमागहमी, जोड़-तोड़ और सियासी दांव-पेच के बीच पूरे हो गये। अब शुक्रवार की मतगणना पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन उससे पहले ही एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। एग्जिट पोल के संकेत साफ हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी दल मजबूत बढ़त में है, वहीं, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही हैं। एग्जिट पोल की पहली तस्वीर एक्सिस माय इंडिया ने दिखाई है। जिसमें भाजपा+ को 131 से 151 सीटें, शिवसेना (यूबीटी)+ को 58 से 68 सीटें, कांग्रेस+ को 12 से 16 सीटें, अन्य को 6 से 12 सीटें। डीवी रिसर्च के अनुमान भी मिलते-जुलते हैं, भाजपा गठबंधन को 107 से 122 सीटें, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें, कांग्रेस + वंचित को 18 से 25 सीटें, एनसीपी (अजित पवार) को 2 से 4 सीटें, अन्य को 8 से 15 सीटें मिलते दिखाई है। JVC के एग्जिट पोल में भी तस्वीर लगभग वही है, जिसमें भाजपा गठबंधन को 138 सीटें, उद्धव ठाकरे गठबंधन को 59 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें एवं अन्य को 7 सीटें मिलने का दावा किया गया है। लोकशाही रुद्र के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 115 से 130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67 से 82 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 22 से 27 सीटें मिल सकती है।
एग्जिट पोल बोले, नगर निगमों में BJP+ की बल्ले-बल्ले…
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







