spot_img

दिल दरक गया हर किसी का…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : करीब तीन साल पहले ब्याही गई कोमल उर्फ दुर्गेश्वरी देवी की डेड बॉडी उसके ससुराल के ही एक कमरे में लटकती हालत में मिली। लगभग 23 साल की कोमल के ठीक बगल में उसके डेढ़ साल के तीन मासूम बच्चों की लाशें भी झूल रही थी। कोमल के ये तीनों बच्चे एक साथ जन्में थे। दिल को झकझोर देने वाले इस दृश्य पर सबसे पहले नजर कोमल की सास की गई। सास की चीख पर आसपास से जुटे लोगों ने इस बारे में पुलिस को बताया। परिजनों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार कोमल और उसके पति में अक्सर तकरार होते रहती थी। बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों में कलह हुआ था। बेटे-बहू में झगड़ा होते देख बीच बचाव करने आई मां को भी डांटकर भगा दिया गया। भोर में सास दरवाजा खुलवाने गई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। धकेलकर दरवाजा खोल जैसे ही सास अंदर झांकी तो उसके मुंह से चीख निकली। घटना के बाद से पति संदीप फरार है। यह लोमहर्षक घटना यूपी के प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव से सामने आई है। मृतक की पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...