Ghatshila : CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड को निखारना-संवारना है। राज्य को नई दिशा-दशा देना है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलनी है। इसी मकसद के साथ सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। राज्य में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। 25 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम उम्र की बहनों और बेटियों को सरकार आर्थिक मदद देने जा रही है। किसानों का दो लाख तक का कृषि लोन माफ करने का फैसला लिया गया है। किसान के भले के लिये कई प्लान बनाये गये हैं। सरकार अपने दम पर अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख गरीबों और जरूरतमंदों को पक्का मकान देगी। सरकार की कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति मिट्टी का कच्चा घर या झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर नही रहे। सबके पास अपना पक्का मकान हो यह राज्य सरकार का लक्ष्य है।

घाटशिला के मऊभंडार में आयोजित कार्यक्रम में CM चंपई सोरेन ने 45 करोड़ 79 लाख 99 हज़ार 980 रुपये की 2141 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें 14 करोड़ 88 लाख 44 हज़ार 580 रुपये की 15 योजनाओं का शिलान्यास एवं 30 करोड़ 91 लाख 55 हज़ार 400 रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, कई सरकारी योजनाएं के तहत 20 हजार 484 लाभुकों के बीच 71 करोड़ 63 लाख 4 हज़ार 200 रुपये की परिसम्पतियां बांटी गई।

विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच विकास को दे रहे गति
CM चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े चार साल हो गये। सबके-सब वाकिफ हैं कि सरकार गठन के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सामना करना पड़ा। ऐसे हालत में भी हमारी सरकार ने जीवन और जीविका के लिये बेहतरीन काम किया। इसके बाद जब विकास को गति देने की शुरुआत हुई तो कई विपरीत परिस्थितियां आ खड़ी हुई। लेकिन, इन तमाम चुनौतियों से निपटते हुए हम विकास को लगातार गति देने का काम कर रहे हैं। CM ने कहा कि यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपकी भावनाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओ को पूरा करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम फिर से शुरू होगी। इसके जरिये सरकार आपके दरवाजे तक हर समस्याओं का समाधान होगा। सबका का भला होगा।

हर सेक्टर का कर रहे सर्वांगीण विकास
CM चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बना रहे हैं। लगभग 15 हज़ार किलोमीटर लंबी सड़के बना रही हैं। वहीं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार समेत सभी सेक्टर की व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम हो रहा है। लोगों को आगे बढ़ने के लिए के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर देने का प्रयास जारी है। खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। राज्य में स्थित निजी क्षेत्र की कंपनियों में स्थानीय को नौकरी देने का कानून सरकार ने बनाया है। अब अभियान चलाकर यहां के युवाओं को निजी संस्थानों में नौकरी दिलाई जायेगी। शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बना रहे हैं। यहां के गरीब बच्चे भी इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना समेत कई और योजनाएं चल रही है। इन तमाम योजनाओं के माध्यम से यहां के आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, युवा हर किसी को सशक्त करने का प्रयास निरंतर जारी है।

राज्य के पिछड़ापन को दूर करने का संकल्प
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक और खनिज संसाधनों के मामले में बहुत धनी है। यहां कोयला, तांबा, लोहा, सोना और यूरेनियम समेत कई खनिज प्रचुर मात्रा में है। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि इस राज्य की गिनती देश के पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग गरीबी और अभाव की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों ने झारखंड अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया था। अलग राज्य की लड़ाई में कई आंदोलनकारी शहीद हुये थे। लेकिन अलग राज्य बनने के बाद उनके सपनों का झारखंड नहीं बन सका, लेकिन हमारी सरकार इस राज्य के आंदोलनकारियों और यहां की जनता की भावनाओं के अनुरोध राज्य का नवनिर्माण करने की दिशा में मजबूती कदम बढ़ा दिये हैं।

कार्यक्रम में विधायक रामदास सोरेन, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केशरी तथा जिले के DC एवं SSP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर










