बिरसा की धरती से BJP के नये प्रभारी की एंट्री, देंगे नई धार…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड भाजपा(BJP) पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल और प्रदेश सह प्रभारी सौरव सिंह पहली बार झारखंड की धरती पर कल कदम रखेंगे। दोनों नेताओं के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। झारखंड पहुंचते ही उनका रुख सीधे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू की ओर होगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोनों नेता सुबह 8 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां स्वागत के बाद वे सीधे खूंटी के उलिहातू के लिये रवाना होंगे। करीब 9.45 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 11 बजे खूंटी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे स्थानीय कार्यकर्ता के आवास पर भोजन करने के बाद दोनों नेता करीब 1.45 बजे रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

संगठन की ‘पाठशाला’ में होगा बड़ा मंथन

प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक अहम बैठक होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली भी शामिल होगी। बैठक में पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। नये प्रदेश प्रभारी के सामने झारखंड संगठन को और मजबूत करने की चुनौती होगी और इस लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गजेंद्र सिंह पटेल के झारखंड प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। ऐसे में भाजपा के भीतर इस दौरे को लेकर खास उत्साह है।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा से CRPF हटेगी तो बढ़ेगा खतरा, रोकने की मांग…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी नक्सली खौफ की परछाईं में सिमटा...

थ’प्पड़ कांड के बाद पहले नेता निष्कासित, फिर पूरी कमेटी पर गिरी गाज…

UP : जिस मंच से समाजवादी पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ,...

रांची में कोढ़ा गैंग एक्टिव, पुलिस ने क्या किया… जानें

Ranchi : शहर की सड़कों पर महिलाओं के गले...

Instagram की फोटो से शुरू हुआ झगड़ा, सोते पति-पत्नी को मा’री गो’ली…

Bihar : सोशल मीडिया पर लगाई गई एक तस्वीर...

विदा हुआ एशियाड, भारत ने 85 पदकों के साथ रचा दमदार सफर…

Kohramlive : रोशनी की चमक, संगीत की मधुर धुन,...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: