थ’प्पड़ कांड के बाद पहले नेता निष्कासित, फिर पूरी कमेटी पर गिरी गाज…

Date:

spot_img
spot_img

UP : जिस मंच से समाजवादी पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश देने पहुंची थी, वहीं पार्टी के भीतर ऐसा विवाद छिड़ गया कि पूरी सियासत ही बदल गई। प्रेस क्लब में हुई कहासुनी के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने की घटना ने पार्टी को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर जिले और महानगर की पूरी पार्टी इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष से लेकर जिला और महानगर कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठन तथा प्रदेश और राज्य कार्यकारिणी में गोरखपुर से जुड़े सभी पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया है। यह मामला एक दिन पहले हुये विवाद से जुड़ा है। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से सपा की ओर से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे अंशुमान सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के बीच प्रेस वार्ता के दौरान कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश ने नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंची। इसके बाद शाम तक अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। अगले दिन पार्टी ने गोरखपुर की पूरी संगठनात्मक इकाई ही भंग कर दी।

प्रेस क्लब में कैसे बिगड़ी बात?

घटना गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में हुई, जहां सपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष सबीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, काजल निषाद, संजय पहलवान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. मोहसिन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी दौरान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश प्रेस क्लब पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने काजल निषाद के बगल में बैठने की कोशिश की, लेकिन जगह नहीं होने के बाद उनकी पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से बातचीत शुरू हो गई। बातचीत कब तीखी बहस में बदल गई, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और आरोप है कि नगीना साहनी के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारने की घटना हो गई। इस दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप है। विडंबना देखिये, जिस वक्त सपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गौतम लोकतंत्र और वोट बचाने की बात मीडिया के सामने रख रहे थे, उसी समय प्रेस क्लब के भीतर पार्टी के नेताओं के बीच विवाद ने पूरी तस्वीर बदल दी। राजनीतिक मुद्दे पीछे छूट गये और प्रेस वार्ता का केंद्र बन गया ‘थप्पड़ कांड’। घटना के बाद जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गौतम ने इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जायेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जायेगी। घटना के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अंशुमान सिंह, उनके दो बेटों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किये जाने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा से CRPF हटेगी तो बढ़ेगा खतरा, रोकने की मांग…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी नक्सली खौफ की परछाईं में सिमटा...

रांची में कोढ़ा गैंग एक्टिव, पुलिस ने क्या किया… जानें

Ranchi : शहर की सड़कों पर महिलाओं के गले...

Instagram की फोटो से शुरू हुआ झगड़ा, सोते पति-पत्नी को मा’री गो’ली…

Bihar : सोशल मीडिया पर लगाई गई एक तस्वीर...

विदा हुआ एशियाड, भारत ने 85 पदकों के साथ रचा दमदार सफर…

Kohramlive : रोशनी की चमक, संगीत की मधुर धुन,...

रांची में क्रिकेट का रोमांच तैयार, एयरपोर्ट से स्टेडियम तक सुरक्षा घेरा…

Ranchi : 9 अक्टूबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा से CRPF हटेगी तो बढ़ेगा खतरा, रोकने की मांग…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी नक्सली खौफ की परछाईं में सिमटा...

रांची में कोढ़ा गैंग एक्टिव, पुलिस ने क्या किया… जानें

Ranchi : शहर की सड़कों पर महिलाओं के गले...

Instagram की फोटो से शुरू हुआ झगड़ा, सोते पति-पत्नी को मा’री गो’ली…

Bihar : सोशल मीडिया पर लगाई गई एक तस्वीर...

विदा हुआ एशियाड, भारत ने 85 पदकों के साथ रचा दमदार सफर…

Kohramlive : रोशनी की चमक, संगीत की मधुर धुन,...

रांची में क्रिकेट का रोमांच तैयार, एयरपोर्ट से स्टेडियम तक सुरक्षा घेरा…

Ranchi : 9 अक्टूबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...