Bihar : बिहार(Bihar) के CM सम्राट चौधरी के सख्त रुख के बाद पूरे राज्य में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो गई है। आरा के धमार बाजार इलाके में प्रशासन ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। भोजपुर DM तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों से अवैध कब्जे हटाये गये। आरा सदर के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस अभियान में कई विभागों की टीम मौके पर मौजूद रही।
अतिक्रमण हटते ही Bihar की तस्वीर बदली
अतिक्रमण हटते ही बाजार की तस्वीर बदल गई। सड़कें खुलीं और आवागमन आसान हो गया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण किया तो बड़ी कार्रवाई होगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिये अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, आरा में एक्शन के बाद पटना में दहशत है। खबर है कि पटना के राजपुर इलाके में भी बुलडोजर एक्शन शुरू हो गई है। कई अपार्टमेंट और मकानों को तोड़ने का नोटिस थमा दिया गया है। दीवारों पर लाल निशान और बड़ा संदेश— “Complete Building to be Demolished”
इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…






