Patna : पटना के मरीन ड्राइव पर बुधवार को STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में एक वांटेड अपराधी मोहम्मद राजा घायल हो गया, जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया। STF को सूचना मिली थी कि हत्या के एक मामले में वांटेड अपराधी मरीन ड्राइव इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। STF ने जवाबी फायरिंग की और 3-4 राउंड गोलीबारी के बाद एक बदमाश मोहम्मद राजा के पैर में गोली लगी। दोनों अपराधियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मोहम्मद राजा हत्या समेत कई संगीन मामलों में वांटेड है। दूसरा शख्स भी अपराधी प्रवृत्ति का माना जा रहा है। मुठभेड़ में STF के दो जवान घायल, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा “STF ने बहादुरी से कार्रवाई की। इन अपराधियों की वजह से शहर की सुरक्षा पर बड़ा खतरा था, जो अब टल गया है।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें
Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...
मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…
Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…
Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...
शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...










