Bihar : बिहार के बांका के कलोथर जंगल में STF और पुलिस ने कुख्यात अपराधी रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक टेंटुआ, बिहार के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। उस पर कई हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह जंगल में छिपा है, उसकी खोज में पुलिस बांका के कलोथर जंगल में घुसी। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया और जंगल से कई हथियार बरामद किये।
टेंटुआ पर एक लाख रुपये का इनाम था, और वह माओवादी गतिविधियों में भी शामिल रहा था। वह पूर्वी बिहार में माओवादी संगठन का एरिया कमांडर भी रह चुका है। वह पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था, वहीं लंबे समय से फरार था। कई बार पुलिस उसके करीब तक पहुंच जाया करती थी, लेकिन वह हर बार भागने में कामयाब हो जाता था। इस बार वह हाथ आ गया और मुठभेड़ में ढेर हो गया।










