Ranchi : रांची के करम टोली स्थित धूमकुडिया भवन में आदिवासी संगठनों की प्रेस वार्ता में मुख्य संयोजक जगलाल पाहन ने राज्य सरकार पर सूर्या हांसदा की कथित हत्या को निष्पक्ष जांच न कराये जाने का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता सूर्या हांसदा जनता के कल्याण के लिये आवाज उठाते रहे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विचलित सरकार ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मार दिया, उसे घेराबंदी की हत्या करार दिया गया।
आदिवासी संगठनों की मुख्य मांगे CBI जांच कराई जाये, परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाये। सभी फर्जी मुकदमे बंद किये जायें। अनाथ बच्चों की मदद और जिम्मेदारी ली जाये। जगलाल पाहन ने कहा कि 23 अगस्त को रांची के स्कूल मैदान से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला जायेगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा। प्रेस वार्ता में केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, ट्राइब फर्स्ट अभियान की आरती कुजूर, रितेश उरांव, सरना जन क्रांति सेना के रंजीत उराव, आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच के रवि मुंडा, एदलहातू सरना समिति के मुकेश मुंडा, जनजाति सुरक्षा मंच के सोमा उरांव और महासचिव महादेव टोप्पो मौजूद थे।








