spot_img
spot_img
spot_img

एक क्लिक में कर्मियों को मिलेगा पूरा लेखा-जोखा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिये एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें अपनी सेवा और वित्तीय जानकारी के लिये विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। राज्य सरकार ने Employee Information System (EIS) के जरिये कर्मचारियों को उनकी सेवाकाल से जुड़ी पूरी वित्तीय जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वित्त विभाग ने इस योजना को गति देते हुये सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि डीडीओ लेवल बिल मैनेजमेंट सिस्टम में कर्मचारियों की सारी जानकारी को अद्यतन किया जाये, ताकि डिजिटल रिकॉर्ड और सेवा पुस्तिका में कोई अंतर न रहे।

अद्यतन की जाने वाली प्रमुख जानकारियां

जन्म तिथि, योगदान तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि, लिंग, पैन नंबर, वर्ग, पदस्थापन कार्यालय एवं मूल वेतन और वित्तीय विवरण।  राज्य की उप सचिव ज्योति कुमारी झा ने बताया कि सभी विभागों को 30 नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य कर्मचारियों को पारदर्शी, सरल और त्वरित वित्तीय सेवायें देना है। EIS के जरिये कर्मचारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से एक क्लिक में सारी जानकारी देख सकेंगे।

कर्मचारियों के लिये फायदा

  • अब वित्तीय रिकॉर्ड देखने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • सेवानिवृत्ति, पेंशन, पदोन्नति और अन्य लाभों की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • किसी भी त्रुटि को ऑनलाइन ही सुधारा जा सकेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...