Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने पहले से काम कर रहे मानव दिवस कर्मियों को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में होने वाली बहाली में प्राथमिकता तय करने की डिमांड की है। उन्होंने कहा कि 2016-2018 में अनुबंध एवं मानव दिवस कर्मियों के लिये अनुभव के आधार पर छूट व उम्र सीमा में प्राथमिकता तय की गई थी, जिसे आने वाली बहाली में भी लागू किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा है कि लगभग 10-15 वर्षों से लगातार जो कर्मी ऊर्जा निगम की सेवा कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी ही चाहिये।
अजय राय ने निगम संचरण के एमडी व वित्त एवं परियोजना के निर्देशक के के वर्मा व ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक कार्मिक सह: सामान्य प्रशासन सुनील दत्त खाखा से भेंट कर उन्हें इस संबंध में वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बीते 3 अक्टूबर को श्रमिक संघ के साथ हुये समझौते की भी याद दिलाई, ताकि मानव दिवस कर्मियों को न्याय मिल सके।




