UP : दुनिया के मशहूर उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अपनी बेटी के साथ अयोध्या पहुंचे। प्राइवेट विमान से आये एरोल का हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया।एरोल मस्क ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी उनका सम्मान किया गया। दर्शन के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अयोध्या यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।
#WATCH उत्तर प्रदेश | टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक के एरोल मस्क अयोध्या पहुंचे। pic.twitter.com/bhZsQioTmL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: एरोल मस्क ने कहा, “भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके उतने लोगों को भारत आना चाहिए। जिस देश से मैं आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय हैं। इसलिए, मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यार और दयालुता से भरे हुए हैं… हमारे पास कुछ स्मार्ट… https://t.co/CyVuQ6KqHh pic.twitter.com/TV5CLO2plf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025








