Hazaribagh(Shivnarayan Sahu) : इलाके में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात भगवान बागी की ओर से आये जंगली हाथियों के झुंड ने पकरी बरवाडीह के लहरखानी सोती में तबाही मचा दी। करीब 90-100 किलो तैयार धान के बिचड़े हाथियों ने रौंद डाले। किसानों की मेहनत पर एक ही झटके में पानी फिर गया। जिन किसानों को भारी नुकसान हुआ उनमें अशोक कुमार साव, जागेश्वर साव, तेजू साव, जालिम साव, बुद्धलाल साव, चरकु साव, निरु साव, मनोज गंझु, जुगेश्वर गंझु, गुलिया देवी, महावीर साव, कबूतरी देवी, निर्मल कुमार समेत दर्जनों नाम शामिल हैं।
मायूस किसानों ने बताया “धान के बिचड़े खेत में रोपने ही वाले थे, अब तो समझ नहीं आ रहा, साल भर क्या खायेंगे?” किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई और अब गांव में चिंता और डर दोनों का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है और कहा कि हाथियों को दूसरे इलाके में खदेड़ा जाये, क्योंकि हमें हर पल डर है कि फिर कब आ धमकेंगे। ग्रामीणों मांग उठी है कि प्रशासन स्थिति को गंभीरता से ले और किसानों की तत्काल मदद करे।
बड़कागांव में हाथियों का कहर… देखें वीडियो#hazaribagh #jharkhand #wildelephant pic.twitter.com/HY5hdsaKE8
— KohramLive (@KohramLive) July 15, 2025




