spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू में आतंकियों से मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

Date:

spot_img
spot_img
कोहराम लाइव डेस्क : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। आतंकियों के आने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद नगरोटा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में वाहन जांच शुरू किया। जगह-जगह नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान बान टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।  जिसके बाद आतंकी जंगल की तरफ भागे। मुठभेड़़ में सुरक्षाबलों ने  चार आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद जम्मू कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि 3-4 आतंकवादी ट्रक के जरिये जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया।जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। मुठभेड़ के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगे नगरोटा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा बलों ने जिस ट्रक रोका था, उस पर जम्मू-कश्मीर का नंबर लगा हुआ था। मुठभेड़ अभी भी जारी है। आतंकियों के ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।
इससे पहले 6 नवंबर 2020 को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मेज पंपोर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ अगले दिन सुबह तक चली। इस एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया है। वहीं, एक को सरेंडर करने के पर मजबूर भी किया। इस एनकाउंटर के दौरान दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: