kohramlive desk : भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को सोलर पैनल के घरेलू उत्पादन के लिए PLI Scheme को मंजूरी दे दी है। देश में सोलर पैनल बनने से सस्ती होगी बिजली और1.5 लाख रोजगार लोगों को रोजगार भी मिलेगा इसके साथ AC और LED Bulb के कम्पोनेंट्स के लिए भी इस योजना को मंजूर किया गया है।
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने देश में ही हाई एफिशिएंसी सोलर पैनल के उत्पादन के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेन्टिव (PLI) योजना को मंजूरी दे दी है। इससे देश में 10,000 मेगावाट सालाना की अतिरिक्त सोलर पैनल विनिर्माण क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी। सरकार अगले 5 साल में इस सेक्टर को 4,500 करोड़ रुपये का पीएलआई वितरण करेगी।
इसे भी पढ़ें :क्या हुआ ऐसा की मरीज़ अस्पताल के छज्जे पर चढ़कर देने लगा कूदने की धमकी…
1.50 लाख रोजगार मिलेगा : गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि जब देश में ही सोलर पैनल का विकास होगा तो आने वाले समय में बिजली की दरें सस्ती बनी रहेंगी. कुछ सालों में सोलर पैनल के मामले में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएंगे। इतना ही नहीं इस योजना से 30,000 प्रत्यक्ष और करीब 1.20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
AC’सस्ते हो सकते हैं
सरकार ने सोलर पैनल के अलावा एयर कंडीशनर (AC) और LED Blub के कम्पोनेंट्स के देश में ही उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए इसे भी PLI Scheme से जोड़ने की घोषणा की है. इसके तहत देश में विश्वस्तरीय एसी और एलईडी कम्पोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों को सरकार इंक्रीमेंटल प्रोडक्शन पर 4 से 6% तक का इन्सेंटिव देगी। इसके लिए सरकार अगले पांच साल में 6,238 करोड़ रुपये का पीएलआई वितरित करेगी।
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में कुएं से मिली व्यक्ति की लाश, तीन दिन से था लापता
लाइटिंग में दुनिया का लीडर’ LED’
सरकार का कहना है कि इससे देश में AC और LED Bulb की लागत कम होगी और ये और सस्ते हो सकते हैं। अभी भारत दुनिया में LED लाइटिंग का लीडर है, जबकि एसी की मांग हर साल 15% तक बढ़ रही है।
PLI Scheme’13 सेक्टरों में आएगी
पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने कुल 13 सेक्टरों के पीएलआई स्कीम लाने का लक्ष्य रखा है. अभी करीब 9 क्षेत्रों के लिए पीएलआई स्कीम लाने की घोषणा की जा चुकी है। PLI स्कीम के तहत सरकार देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को उत्पादन के आधार पर प्रोत्साहन देती है. ये प्रोत्साहन उन्हें प्रत्यक्ष सब्सिडी के तौर पर दिया जाना है ना कि कर में छूट के तौर पर। इससे पहले सरकार देश में दवा, मोबाइल, लैपटॉप, 5जी उपकरण और खाद्य उत्पादों के लिए पीएलआई स्कीम ला चुकी है।
इसे भी पढ़ें :अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बाद ‘कबीर सिंह’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी हुईं कोरोना पॉजिटिव
‘1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य’
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार को पीएलआई योजना से देश के 1 करोड़ से अधिक युवक युवतियों के लिए रोजगार अवसर सृजित होने का अनुमान है। इस तरह ये योजना देश के एक करोड़ परिवारों को समृद्ध बनाने वाली है।






