नई दिल्ली : इस बढ़ती गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में बिजली संकट से लोग परेशान हैं। भारी बिजली कटौती की वजह से आम लोगों के साथ-साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया। सरकार ने 670 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों को इसलिए रद्द किया गया है, ताकि थर्मल पावर स्टेशनों को आसानी से कोयले की आपूर्ति की जा सके। यहां याद दिला दें कि यूपी, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों को कोयले की कमी के चलते भारी बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत देश के 13 राज्य में बिजली संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। साथ ही कोयले की कमी के कारण भी कई राज्यों में बिजली संकट पैदा हो गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोयले की ढुलाई को आसान बनाने के लिए रेलवे ने पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना 16 मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द भी किया था। फिलहाल रेलवे ने एक बार फिर अगले 1 महीने के लिए कुछ गाड़ियों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक, आगामी 24 मई तक 670 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें 500 से अधिक ट्रेनें लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस शामिल है। इसके साथ ही रेलवे ने कोयला लदी मालगाड़ियों की औसत संख्या भी बढ़ा दी है। अब रोजाना 400 से ज्यादा ऐसी ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
Passengers to note please:#RailParivar pic.twitter.com/fN03pqZ7N5
— DRM Kharagpur (@drmkgp) April 29, 2022
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : जोश दूल्हे पर पड़ गया भारी, शादी से पहले पहुंचे हवालात, जानिये कैसे…
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों








