Kohramlive : देश की सियासत में आज बड़ा दिन है। Election Commission of India आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सबसे बड़ा और हाई वोल्टेज मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है, जहां 3 से 4 चरणों में मतदान कराने की तैयारी है। वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग कराई जा सकती है।
दूसरी ओर तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराये जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों, मतदाताओं की संख्या और मौसम को ध्यान में रखते हुये चरणबद्ध मतदान की रणनीति बना रहा है। खास तौर पर West Bengal में सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को देखते हुये मल्टी-फेज चुनाव लगभग तय माना जा रहा है।








