LATEHAR : लातेहार के मनिका प्रखंड मुख्यालय से सटे एजामाड़ कलोनी निवासी 55 साल के भादे नायक की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। आरोपी मृतक का भतीजा ही है। आरोपी को शक था कि उसके बेटे को लगभग एक साल पहले उसके चाचा भादे नायक ने ही कुएं में गिराकर मारा दिया। इसी बात पर भतीजे ने मंगलवार की रात चाचा भादे नायक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।
Read More : पत्नी को छेड़ा तो भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, धराया
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मनिका थानेदार शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी शत्रुधन कुमार नायक उर्फ सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि मृतक की बहू अनिता देवी ने बताया था कि रात के करीब 10 बजे खाना खाकर भादे नायक घर के बाहर गांजा पी रहे थे। घर में सब सो गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
Read More : Bokaro : मंदिर में चोरी, दानपेटी में रखे पैसे, बर्तन और घंटी भी ले भागा
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में पुलिस की रेड…






