Ranchi : भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के मौके पर आज बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने अपने भाई सीएम हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधा और उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मां रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मिला सदैव रक्षा का वचन
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में रांची DTO, 3 गाड़ी जब्त, डेढ़ लाख हर्जाना















