उपचुनाव में जीत से गदगद मोदी-शाह, बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : असम से पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी तक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये कहा कि जनता का समर्थन भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन नतीजों को लेकर राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर चुनाव में समर्थन देने वाले मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम तथा रेजिनगर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत का उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि ये नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानमंत्री के मुताबिक, जनता का समर्थन गठबंधन को और मजबूती देता है तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के थट्टांचावड़ी में जीत के लिये एनडीए की सहयोगी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) को भी बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह जनादेश लोगों के कल्याण और बेहतर भविष्य के लिये काम करने की ताकत देगा। मोदी ने कहा कि गठबंधन जनता की उम्मीदों को पूरा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये लगातार काम करता रहेगा।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी नतीजों के बहाने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोला। X पर पोस्ट करते हुये उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के कथित झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा को जीत मिल रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के साथ राजस्थान और त्रिपुरा के हालिया निकाय चुनावों का भी उल्लेख किया। गृह मंत्री ने दावा किया कि जनता ने विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है। उन्होंने भाजपा की जीत के लिये संबंधित राज्यों के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें :

हजारीबाग में छह ह’त्यारों को मिली उम्रकैद

Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक में हुये नवदंपती पूजा...

तेज प्रताप यादव ऐश्वर्या से रिश्ते पर बोले, घर जाने का मन नहीं करता था…

Patna : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे...

रांची में टीम इंडिया की हार…

Ranchi : रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में...

मां की याद में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म…

Ramgarh : मां का साया सिर से उठ जाये,...

मां के निधन पर हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे संजय सेठ…

Ramgarh : मां को खोने का दुख शब्दों में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में छह ह’त्यारों को मिली उम्रकैद

Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक में हुये नवदंपती पूजा...

तेज प्रताप यादव ऐश्वर्या से रिश्ते पर बोले, घर जाने का मन नहीं करता था…

Patna : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे...

रांची में टीम इंडिया की हार…

Ranchi : रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में...

मां की याद में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म…

Ramgarh : मां का साया सिर से उठ जाये,...

मां के निधन पर हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे संजय सेठ…

Ramgarh : मां को खोने का दुख शब्दों में...