spot_img
spot_img
spot_img

नदी में आठ दोस्तों ने लगाई छलांग, गांव में मचा कोहराम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मोतिहारी के सिरसा नदी घाट पर मंगलवार को उस वक्त हाहाकार मच गया, जब नहाने गये आठ दोस्तों में से दो की पानी में डूबकर मौत हो गई। 22 साल का रोहित कुमार और 16 साल का श्याम कुमार जलकुंभी में फंस गये और बाहर नहीं निकल पाये। बाकी छह दोस्तों की किसी तरह जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, मच्छहां गांव के आठ दोस्त नदी में नहाने पहुंचे थे। सबने एक साथ छलांग लगाई, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये छलांग दो परिवारों के लिए काल बन जायेगी। श्याम इंटर का छात्र था और रोहित हाल ही में बाहर मजदूरी करके गांव लौटा था। दोनों अच्छे दोस्त थे और पास-पास में ही रहते थे।

नदी में जैसे ही दोनों डूबे, बाकी दोस्तों ने शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मच्छहां गांव में मातम पसरा है। दोनों युवकों के परिजन बदहवासी में रोते-बिलखते रहे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...