spot_img

झारखंड में बच्‍चों को डायरिया से बचाने की कवायद शुरू, सरकार मुफ्त बांटेगी 40 लाख ORS के पैकेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड में बच्चों को कोरोना की तीसरी से पहले डायरिया से सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से स्पेशल प्लानिंग की गई है। पूरे राज्य में बच्चों के लिए ORS के 40 लाख पैकेट बांटे जाएंगे। हेल्थ विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से राज्य के सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश भेज दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : जानें कौन सी सब्जियां जून के महीने में लगा सकते हैं, कैसे करें देखभाल

15 दिनों तक चलाया जाएगा अभियान

सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि मानसून से पहले 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में सभी 5 वर्ष से छोटे बच्चों को ओआरएस के पर्याप्त पैकेट और जिंक की सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएसची, पीएचसी, हेल्थ सब सेंटर पर भी इनको पर्याप्त मात्रा में रखने और बच्चों के केयर संबंधी विशेष हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़ें : #Reliance Jio का जोरदार आगाज, Jio यूजर्स WhatsApp से कर पाएंगे रिचार्ज

 7 लाख बच्चों को है कोरोना वायरस से खतरा

झारखंड में संभावित कोरोना की तीसरी लहर में 7,17, 000 बच्चे कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। ये झारखंड में 0-18 वर्ष के बच्चों की कुल संख्या 1.43 करोड़ का 5% है। कुल संक्रमितों में से 28,700 बच्चों में कोरोना के सिम्पटोमेटिक लक्षण होंगे। जिनमें 8,610 बच्चों की स्थिति गंभीर हो सकती है और उन्हें ICU में एडमिट करने की जरूरत पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : कमरे से मिली वृद्ध महिला की लाश, बहू और उसके परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...