Ranchi : तूफान फेंगल का झारखंड में भी असर दिखेगा। यह असर पांच दिसंबर से शुरू हो जायेगा। हल्की-फुल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। रांची के मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि साइक्लोनिक एक बड़ा सिस्टम है, जिसका असर खासकर झारखंड के दक्षिणी भाग में देखने को मिलेगा। दिन में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं रात में ठंड सतायेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया से कहा कि यह असर तीन से चार दिसंबर तक थोड़ा बहुत देखने को मिलेगा। झारखंड के मौसम में कोई बदलाव नहीं रहेगा, पांच दिसंबर से इस सिस्टम का असर पूरी तरह से खत्म हो जायेगा। दक्षिणी भाग कोल्हान का इलाका खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी इलाकों जैसे हजारीबाग, पलामू और संथाल क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :हाईब्रिड को तैयार हुआ पाकिस्तान, पर रख दी यह बड़ी शर्त…
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM इन पांच परिवारों को देंगे पांच-पांच लाख रुपये…
इसे भी पढ़ें :CM के चेहरे का सबको इंतजार, 5 दिसम्बर को बनेगी नई सरकार
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली