spot_img

रेल टेका आंदोलन का असर, क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से चल रहे रेल टेका आंदोलन ने रेलवे ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अलग-अलग जगहों पर पटरियों पर जाम और प्रदर्शन के कारण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके प्रभाव से 22 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 13 ट्रेनें बदले हुये मार्ग से चल रही और 17 ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ हुआ है। वहीं कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोककर वहीं से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जा रहा है।रेलवे ने कहा है कि आंदोलन के कारण वैकल्पिक रूट से कुछ ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो।

आंदोलन कहां-कहां

कुड़मी समाज के लोग सुबह से ही पटरियों पर डटे हैं।

  • खड़गपुर डिवीजन के भानीपुर स्टेशन पर ट्रैक जाम

  • चक्रधरपुर डिवीजन के सीनी-गम्हरिया सेक्शन में रोक

  • रांची डिवीजन के मुरी यार्ड, लाटेडमा-झिमरी और नामकुम-टाटीसिल्वे सेक्शन में आंदोलन

  • धनबाद डिवीजन में भी ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

पूर्व रेलवे पर असर

  • 5 ट्रेनें रद्द : गोमोह–आसनसोल मेमू, धनबाद–पटना एक्सप्रेस, हाटिया–आसनसोल एक्सप्रेस समेत अन्य।

  • 7 ट्रेनों का रूट डायवर्ट : हावड़ा-गया वंदे भारत, नई दिल्ली-हावड़ा पूरवा एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें असनसोल–धनबाद की जगह झाझा–किउल होकर चलाई जा रही हैं।

  • 10 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन : हावड़ा–रांची शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बीच रास्ते रोकी जा रही हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे पर असर

  • 17 ट्रेनें रद्द : हाटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस, रांची–पटना एक्सप्रेस, टाटानगर–गुवा मेमू, रांची–धनबाद एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें।

  • 6 ट्रेनों का रूट डायवर्ट : मुंबई–हावड़ा एक्सप्रेस, रांची–चोपन एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चल रही हैं।

  • 7 ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ : खड़गपुर–रांची एक्सप्रेस, टाटानगर–पटना वंदे भारत जैसी ट्रेनों को बीच के स्टेशनों तक ही चलाया जा रहा है।

रेलवे ने अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले रेलवे वेबसाइट या हेल्पलाइन पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें। आंदोलन के कारण कई ट्रेनों का समय और मार्ग अचानक बदल सकता है। यहां याद दिला दें कि कुड़मी समाज लंबे समय से आदिवासी दर्जे की मांग और अपनी परंपरागत पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। इसी को लेकर यह रेल टेका आंदोलन बुलाया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...