Kohramlive : ED ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चार बड़े सितारों को पूछताछ के लिए तलब किया है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इन सितारों ने बैटिंग एप्स जैसे जंगली रम्मी, जीतविन और लोटस365 को सपोर्ट किया था, जिससे अवैध रूप से करोड़ों रुपये जुटाये गये। PTI के मुताबिक, राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई, प्रकाश राज को 30 जुलाई, विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त और लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को ईडी के हैदराबाद ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। सभी से पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) के तहत बयान लिए जायेंगे। इस केस में न केवल एक्टर्स, बल्कि कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी जांच के दायरे में हैं। विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR के आधार पर ED ने यह कार्रवाई की है।
हालांकि, कुछ सेलेब्रिटी पहले ही सफाई दे चुके हैं कि उन्हें इन एप्स की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वे किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं हैं। फिलहाल, ED की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।







