Kohramlive : आज भोर में भारत, नेपाल और तिब्बत में भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गये। तिब्बत में इसकी तीव्रता 6.8 रही। खबर है यहां भूकम्प के चलते करीब 53 लोगों की जान चली गई। जबकि 60 के करीब लोग घायल हुये हैं।
इधर, भारत में भूकम्प के झटके सबसे ज़्यादा बिहार में महसूस किये गये। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किये गये। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गये।
53 people killed, 62 injured in 6.8-magnitude quake in Tibet: State-media. #earthquake pic.twitter.com/u8nMZTJYaV
— Press Trust of India (@PTI_News) January 7, 2025








