spot_img

दुर्गा पूजा : अष्टमी के रोज भक्तों की टोली राजधानी में उमड़ी, गजब का नजारा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नवरात्र के आठवें दिन यानि अष्टमी के रोज महागौरी स्वरूप मां दुर्गे की अराधना की गई। राजधानी रांची से लेकर तमाम जिलों में बनाये गये पंडालों एवं मंदिरों में अष्टमी के रोज भक्तों की अपार भीड़ रही। सुबह से ही भक्त पंडाल और मंदिर में जुटने शुरू हो गये। पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महागौरी की अराधना की गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिये पुलिस और वोलेंटियर डटे रहे। शाम ढलते ही राजधानी रांची की सड़कों पर भीड़ रेंगने लगी। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्त बनाये गये शानदार पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरण द्वार को निहारते रह गये।

श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर माता वैष्णो देवी का लाइव दर्शन

देश के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन की शुरूआत की गई है। इसे श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। माता के भक्तों की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा यह पहल की गई है। वहीं भक्तों की शिकायतों के समाधान की खातिर एक द्विभाषी इंटरएक्टिव चैटबॉट ‘शक्ति’ शुरू किया गया है। इसमें तीर्थयात्रियों की जागरूकता और पवित्र तीर्थस्थल पर नवीनतम अपडेट के लिए वीडियो/ऑडियो सामग्री प्रसारित करने की भी सुविधा है। वहीं जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा माता के दरबार में पूजा-अर्चना की और माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर एक यात्रा गाइड पुस्तक ‘द भक्ति ऑफ शक्ति’ का भी विमोचन किया। यात्रा गाइड रूपा प्रकाशन द्वारा किया गया है।

एलजी मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर शुरू की 'लाइव दर्शन की सुविधा' - Main Media

खूंटी में इको फ्रेंडली पंडाल में भक्तों की अपार भीड़

खूंटी के नेताजी चौक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाये गये भव्य पूजा पंडाल भक्तों की खूब भीड़ खींच रही है। घास-फूस, बांस, चिड़िया, फूल,  हुगला, मिट्टी के घड़े, क्राफ्ट, कागज, पक्षी पंख और अन्य प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल कर इको-फ्रेंडली पंडाल बनाया गया है। मां दुर्गा को लाल रंग से सजाये जाने पर अद्भुत दृश्य है। रंग-बिरंगी रोशनी भी शोभा बढ़ा गई। बेहतरीन पंडाल बनाया गया है।

Video: खूंटी में घास-फूस, मिट्टी और कागज से बना है इको फ्रेंडली पंडाल, कारीगरों ने पंडाल को दिया प्राकृतिक लुक, video-eco-friendly-durga-puja-pandal-made-of-grass-straw ...

दूधिया रोशनी पड़ते ही गजब का सुंदर दिखता है यह पंडाल

सफेद कपड़े से बना पंडाल जैसे ही दूथिया रोशनी से नहाता है तो बरबस भक्तों की आंखें वहां अटक जाती है। फोटो और सेल्फी लेने की होड़ मची है। यह शानदार पंडाल गिरिडीह में पपरवाटांड़ पूजा समिति के द्वारा बनाया गया है। बंगाल और जामताड़ा के कारीगरों ने इस पंडाल को बनाया है। इस बार पंडाल के नजदीक मेला भी लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से CCTV कैमरा भी लगाया गया है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।

Giridih Paparwatand puja pandal made of white cloth

चितरंजन रेलवे नगरी में गजब का नजारा

जामताड़ा के चितरंजन रेलवे नगरी में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। जामताड़ा के गांधी मैदान, दुमका रोड बाजार, सर्किलडीह में बने पंडालों के पास गजब का नजारा है। गांधी मैदान में बने पंडाल को केदारनाथ धाम का लुक दिया गया है। भक्तों में बेहद उत्साह है। चितरंजन के विभिन्न एरिया कमेटी द्वारा बने पंडाल में भक्तों की खूब भीड़ हो रही है। दूर-दराज से लोग पंडालों में पहुंच रहे हैं।

जामताड़ा में दुर्गा पूजा की धूम

इसे भी पढ़ें :Women’s Asian Champions Trophy : जापानी हॉकी टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत…

इसे भी पढ़ें :IND vs NZ : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी…

इसे भी पढ़ें :पूजा पंडालों में बारिश डाल सकती है खलल, आज मौसम ऐसा…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग DC व SP पहुंचे काली बाड़ी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :IND vs NZ : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी…

इसे भी पढ़ें :पूजा पंडालों में बारिश डाल सकती है खलल, आज मौसम ऐसा…

इसे भी पढ़ें : एक-एक कर 70 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, इन अधिकारियों को शोकॉज…

इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस हुआ तो खुला बड़ा राज… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...